निकाय चुनाव में भी रघुराज का जलवा, कुंडा नगर पंचायत राजा की कैंडिडेट के आगे सपा-BJP फेल

0
निकाय चुनाव में भी रघुराज का जलवा, कुंडा नगर पंचायत राजा की कैंडिडेट के आगे सपा-BJP फेल

Kunda Nagar Panchayat Result 2023: कुंडा नगर पंचायत सीट पर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पार्टी के प्रत्याशी ने सपा और भाजपा के प्रत्याशी को हरा दिया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कैंडिडेट की ऊषा त्रिपाठी ने 3037 के अंतर से जीत हासिल किया।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों के रिजल्ट (UP Nikay Chunav Result) आ चुके हैं। शहर की पंचायत में भाजपा ने दबदबा बनाया है‌। कहीं सपा ने बेहतर प्रदर्शन किया तो कई सीटें बसपा के खाते में भी आई। लेकिन प्रतापगढ़ जिले की कुंडा में इस बार भी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) का जलवा कायम रहा। कुंडा नगर पंचायत (Kunda Nagar Panchayat) में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी के सामने सपा, बसपा, भाजपा सभी को हार का सामना करना पड़ा। ‌कुंडा नगर पंचायत हुए चेयरमैन के चुनाव में राजा भइया के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली ऊषा त्रिपाठी ने सर्वाधिक 7734 वोट हासिल किए। उनका नजदीकी मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सीमा यादव के साथ था, जो राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव की पत्नी हैं। सीमा को इस चुनाव में 4932 मत हासिल हुए।


राजा भैया की प्रत्याशी ऊषा की जीत का अंतर 3037 रहा। पूरे यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी कुंडा नगर पंचायत में तीसरे नंबर पर रही। बीजेपी की सुमन साहू को यहां पर 1575 वोट मिले। बसपा की रन्नो देवी पांचवें नंबर पर रहीं। इसके साथ ही वार्ड सदस्यों के चुनाव में भी राजा भैया का दबदबा देखने को मिला।
Yogi Adityanath के राज में BJP का एक और मुकाम, NDA को UP में मिला पहला मुस्लिम विधायक, Azam Khan का किला ध्वस्त
कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने नगर पंचायत के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने यहां पर जमकर चुनाव प्रचार भी किया। राजा भैया के सामने कभी उनके करीबी रहे गुलशन यादव की पत्नी की दावेदारी सामने थी। राजा भैया ने विधानसभा चुनाव में गुलशन यादव को परास्त किया था। चुनाव प्रचार के दौरान भी राजा भैया ने अपने दल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि शेर कभी शिकार करना नहीं छोड़ता है। और दूसरी बात यह है कि शेर कभी भी कुत्ते का शिकार नहीं करता है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *