6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू:केरल, झारखंड, UP-उत्तराखंड की 1-1 और त्रिपुरा की 2 सीटों पर वोट डाले जा रहे

0
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू:केरल, झारखंड, UP-उत्तराखंड की 1-1 और त्रिपुरा की 2 सीटों पर वोट डाले जा रहे
  • Hindi News
  • National
  • Bypolls In 7 Seats Of 6 States Including UP, Uttarakhand And West Bengal

LIVE6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू:केरल, झारखंड, UP-उत्तराखंड की 1-1 और त्रिपुरा की 2 सीटों पर वोट डाले जा रहे

त्रिपुरा के धानपुर में उपचुनाव की वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग। - Dainik Bhaskar

त्रिपुरा के धानपुर में उपचुनाव की वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग।

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं, जहां 1-1 सीट पर चुनाव हो रहा है, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे।

घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हो रहे है। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हो रहे हैं।

वोटिंग की तस्वीरें…

केरल के पुथुपल्ली में वोट डालने पहुंची एक महिला।

केरल के पुथुपल्ली में वोट डालने पहुंची एक महिला।

झारखंड के दुमरी में उपचुनाव के लिए वोट डालते लोग।

झारखंड के दुमरी में उपचुनाव के लिए वोट डालते लोग।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में वोअ डालने के लिए कतार में खड़े लोग।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में वोअ डालने के लिए कतार में खड़े लोग।

5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा INDIA गठबंधन
INDIA गठबंधन 5 सीटों- घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ रहा है। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (बंगाल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने जुलाई में इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी।

समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने जुलाई में इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी।

सपा विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी सीट
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब वे भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रही हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

बंगाल में कांग्रेस-TMC के बीच मुकाबला
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर TMC, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया था।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया था।

त्रिपुरा की दो विधानसभाओं में इंटरनेशनल बॉर्डर सील
त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा और CPI(M) के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। उपचुनाव के चलते यहां इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है।झारखंड की डुमरी सीट पर INDIA और NDA गठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *